बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में जवान को किया गिरफ़्तार
यहाँ बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने जवान को गिरफ़्तार किया है । पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानें पूरा मामला
उत्तराखंड के चमोली में सेना के जवान पर एक बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मामला उस वक्त सामने आया, जब पीड़िता की मां ने पूरे घटनाक्रम को सोशल मीडिया पर लाइव कर दिया। प्रात जानकारी के अनुसार
मामला चमोली जिले के थराली का है। सेना की सीएसडी कैंटीन में तैनात जवान ने नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ की। पीड़िता की मां के अनुसार, रविवार शाम उनकी नाबालिग बेटी अपने पालतू कुत्ते को टहलाने गई थी। इस दौरान आरोपी जवान ने बंद कैंटीन का ताला खोलकर बच्ची को अंदर बुलाया और उससे छेड़छाड़ की।
डरी-सहमी बच्ची ने घर पहुंचकर मां को बताई पूरी बात
डरी-सहमी बच्ची ने घर पहुंचकर मां को पूरी बात बताई। परिजनों ने तुरंत एसडीएम थराली और स्थानीय थाना थराली में शिकायत की।
आरोपी गिरफ़्तार
थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
