पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिस के सभी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धाजंलि 

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिस के सभी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धाजंलि 

एसएसपी अल्मोड़ा सहित जनपद पुलिस के सभी अधि0/कर्म0गण ने “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिस के सभी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। 

सभी शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक-21 अक्टूबर, 2025 को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा में शहीद स्मारक पर उपस्थित पुलिस बल के साथ सम्पूर्ण भारत वर्ष में विगत वर्ष पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों के शहीद हुए कुल 186 अधिकारियों/कर्मचारियों, जिनमें उत्तराखण्ड पुलिस के 04 अधि0/कर्म0गण सम्मिलित है। सभी शहीदों के अमर बलिदान को याद करते हुये शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र/पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धाजंली देकर उनको शत-शत नमन किया गया।

शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा गया

शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा उपस्थित सभी अधि0/कर्म0गणों को पुलिस स्मृति दिवस का वृतान्त बताते हुए, उक्त अवधि में कर्तव्य पालन के दौरान उत्तराखण्ड पुलिस के शहीद 1-अपर गुल्मनायक स्व0 श्री पुष्कर चन्द्र जोशी, 2-अपर उ0नि0 स्व0 श्री संजीव नयन जगूड़ी 3- आरक्षी 106 स0पु0 स्व0 श्री धनराज 4- आरक्षी 79 ना0पु0 स्व0 श्री गोकुल लाल के बलिदान के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जन 

         पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा में श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में सीओ रानीखेत विमल प्रसाद,सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी,  सीएफओ नरेन्द्र सिंह कुंवर, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, प्रभारी निरीक्षक  जानकी भण्डारी,महिला कोतवाली अल्मोड़ादरबान सिंह मेहता प्रभारी निरीक्षक यातायात, कम्पनी कमांडर पीएसी, इंटरसेप्टर प्रभारी श्री सुमित पाण्डे सहित अन्य पुलिस अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जनपद के सभी थाना/चौकी व फायर स्टेशनों में शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *