Daily horoscope: 13 नवंबर 2025 राशिफल
मेष राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। मानसिक स्थिति पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार ठीक ठाक रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रेम संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- नाक, कान गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी ये प्रभावित करने वाला समय है। पराक्रम उतना रंग नहीं लाएगा। प्रेम, संतान ठीक है। स्वास्थ्य और व्यापार पर ध्यान रखें। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी जुबान सधी हुई रहेगी।
कर्क राशि- मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। ध्यान रखिए। जुबान पर काबू रखिए। धन हानि के संकेत हैं। इसलिए निवेश मत करिए। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर नीचे रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- अनाब सनाब खर्च होंगे। मन परेशान रहेगा। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
तुला राशि- आय में उतार चढाव बना रहेगा लेकिन नुकसान नहीं होगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है फिर भी नुकसान नहीं होगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू तू मैं मैं न करे। डिस्टर्बिग फेज है लेकिन हानिकारक नहीं है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- व्यवसायिक उतार चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट कचहरी से बचें। स्वयं के स्वास्थ्य पर और पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। भाग्य पर भरोसा करके कोई कार्य नहीं कर सकते हैं। प्रेम, संतान में थोड़ी दूरी बना रहेगा। व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- चोट, चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति प्रभावित दिख रही है। व्यापार लगभग ठीक है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी में कोई रिस्क न लें। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार मध्यम रहेगा। तांबे की वस्तु दान करें।
मीन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।
