राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण सहित जीते 3 पदक

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण सहित जीते 3 पदक

जूजित्सु एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स हल्द्वानी में संपन्न हुई राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर अंडर-18 जूजित्सु चैंपियनशिप-2025” में अल्मोड़ा के 2 खिलाड़ियो ने शानदार  खेल का प्रदर्शन कर 1 स्वर्ण सहित कुल 3 पदक जीतकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। 

 4 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया

खिलाड़ियों के अल्मोड़ा पहुंचने पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने अपने कार्यालय में खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वरिष्ठ जूजित्सु कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि अल्मोड़ा के 4 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। अल्मोड़ा की होनहार खिलाड़ी रजनी नेगी ने बालिकाओं की अंडर -12 आयु वर्ग में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर अपने वर्ग की राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। रजनी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दिल्ली , असम और हरियाणा की खिलाड़ियों को बड़े अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वह उत्तराखंड की स्टार खिलाड़ी विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता प्रज्ञा जोशी को अपना प्रेरणास्रोत मानती हैं। 

कोच यशपाल भट्ट की दी सराहना

जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी रजनी को अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु उसका पासपोर्ट बनवाने और सभी पदक विजेताओं को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने इस प्रदर्शन के लिए कोच यशपाल भट्ट की सराहना कर बधाई दी। अल्मोड़ा की दूसरी खिलाड़ी माही बिष्ट ने भी बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए बालिकाओं कि अंडर-10 आयु वर्ग में एक रजत एवं एक कांस्य पदक जीता। गौरतलब हैं की उत्तराखंड राज्य उक्त राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय चैंपियन बना है। 

सभी लोगों ने दी बधाई 

खिलाड़ियों के पदक जीतने पर जूजित्सु एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया के निदेशक प्रशासन सतीश जोशी, उप निदेशक खेल रशिका सिद्धिकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, राष्ट्रीय रेफरी नीलेश जोशी, जिला ओलंपिक संघ के सचिव गोपाल खोलिया सहित कई गणमान्य लोगों में बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *