नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की विशेष बैठक
अल्मोड़ा- आज दिनांक । दिसंबर को भाजपा अल्मोड़ा ने नगर निगम चुनाव के संबंध में एक विशेष बैठक नंदा देवी मंदिर में स्थित गीता भवन में आहूत की जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, नगर मंडल के समस्त पदाधिकारी, समस्त मोचों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथों के अध्यक्ष एवं समस्त नगर निगम के दावेदारों ने प्रतिभाग किया। नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित हुई।
भारी संख्या में 40 वार्डों से जीतने का संकल्प
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा तथा मंचसीन पदाधिकारियों का नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया। सभी मंचासीन पदाधिकारियों जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, नगर निगम प्रकोष्ठ के संयोजक दर्शन रावत्, जिला महामंत्री अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी ने सामूहिक रूप से द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अर्जुन बिष्ट ने किया। बैठक का शुभारंभ करते हुए जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने सभी नगर निगम प्रत्याशियों से विचार विमर्श कर सभी का मन टटोला। सभी वार्डों से आये नामों पर सलाह मशवरा कर पार्षद चुनाव की तैयारियों को लेकर भी सभी से चर्चा की। सभी नामों पर आम सहमति से चर्चा की गई। पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी पदाधिकारियों व पार्षदों के उम्मीदवारों से चुनावों को लेकर मन टटोला और सभी की चुनाव में तैयारियों को लेकर जानकारी भी ली। पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने सभी लोगों से एकजुट होकर नगर निगम चुनाव में भारी संख्या में 40 वार्डों से जीतने का संकल्प सभी कार्यकर्ताओं से लेने को कहा। कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी का मेयर बनाने का भी हम सभी को संकल्प लेना होगा तभी शहर का विकास होगा। कहा कि प्रदेश सरकार से भी भाजपा का मेयर बनने पर बजट की कमी नहीं होगी। पूर्व विधायक कैलास शर्मा ने सभी को विश्वास दिलाया कि मेरा सभी पार्षद प्रत्याशियों को तन, मन, धन से सहयोग मिलेगा। उन्होंने सभी से आज से ही अपने चुनावों की तैयारियां में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने सभी पदाधिकारियों, पार्षदों के प्रत्याशियों का धन्यवाद अदा करते हुए सभी प्रत्याशियों को चुनाव में लगने को कहा। उन्होंने सभी को चुनाव जीतने की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी। आज बैठक में सभी 40 वाडों से भारी संख्या में संभावित प्रत्याशी उपस्थित रहे। भाजपा के सिंबल से चुनाव लड़ने कि इच्छा, जोश कआत्मविश्वास को देखते हुए जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने सभी नामों की देखकर जिताऊ प्रत्याशियों को ही टिकट देने का भरोसा दिलाया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी राजीव गुरूरानी, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, मीना भैसोड़ा, बीना नयाल, जिला मंत्री देवाशीष नेगी, जिल्ला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, सह प्रभारी जगत तिवारी, नमो एप जिल्ा कृष्ण बहादुर, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ख्याली पाण्डेय, अजय वर्मा, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी, पूर्व जिला मंत्री विनीत बिष्ट, नगर मंत्री दीक्षांत पवार, नगर उपाध्यक्ष जगत भट्ट, पूर्व सभासद सौरव बर्मा, चन्दन रावत, पूर्व महामंत्री महेश नयाल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष तारा जीना, लीला पचपाल, नेहा उप्रेती, मीना नेगी, पूर्व सभासद दीप्ती सोनकर, पूर्व सभासद जगमोहन बिष्ट, पूर्व सभासद मनीष जोशी, पूर्व सभासद श्याम पांडे, दीपक वर्मा, दीवान फॉल, अजय वर्मा, दीपक बर्मा, नेहा टम्टा, सुरज टम्टा, भगवान रावल, अभिषेक जोशी, अनिल साह, धीरज वर्मा, एडवोकेट तुलसी जोहरी, एडवोकेट रोहित कार्की, लक्की बर्मा, हर्षवर्धन तिवारी, दिनेश मठपाल, तिलोक रौतेला, मी मुद्धसर, गोपाल जीना, सलमान अंसारी, प्रमोद पवार, हर्षवर्धन तिवारी, मोहित बिष्ट, राहुल बिष्ट, रमेश मेर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।