विकास भवन में अपर सचिव प्रकाश चंद्र ने की केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा

विकास भवन में अपर सचिव प्रकाश चंद्र ने की केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा

अल्मोड़ा में अपर सचिव, उत्तराखंड शासन  प्रकाश चंद्र ने जनपद अल्मोड़ा पहुंचकर विकास भवन सभागार में केंद्र सरकार, राज्य सरकार तथा प्रमुख ध्वजवाहक कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनपद अल्मोड़ा में पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद

अपर सचिव ने कहा कि जनपद अल्मोड़ा में पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इन संभावनाओं को चिन्हित करते हुए जागरूकता एवं प्रशिक्षण गतिविधियों का आयोजन किया जाए, ताकि पर्यटन आधारित आजीविका के अवसरों को बढ़ाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए पात्रता की जांच, आवेदन प्रक्रिया तथा लाभ वितरण को सुचारू बनाया जाए।अपर सचिव ने ग्राम्य विकास पर विशेष फोकस करने के निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही उन्होंने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के अधिकाधिक उपयोग हेतु योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। जल जीवन मिशन के संबंध में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित किए जाएं। 

विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा 

उन्होंने संबंधित विभागों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग एवं फील्ड स्तर पर प्रभावी निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने जनपद में योजनाओं की प्रगति से अवगत करते हुए जनपद स्तर पर आने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया। अपर सचिव ने आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को उच्च स्तर पर रखकर उनका समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे। 

Screenshot

बैठक में उपस्थित जन 

बैठक में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण के एन तिवारी, जिला विकास अधिकारी एसके पंत सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *