फलसीमा गांव में गुलदार की धमक, जगह जगह लगाए ट्रैप कैमरे
अल्मोड़ा नगर से लेकर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार का आतंक बरकरार है। कई स्थानों पर एक से ज्यादा गुलदार सक्रिय है। साल दर साल बढ़ रहे गुलदार के आतंक से लो खौफजदा हैं। इधर, रविवार रात वन विभाग की टीम ने हवालबाग के ग्राम पंचायत फलसीमा में गश्त लगाई और लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी।
अंधेरा होते ही घरों पर दुबकने को मजबूर
नगर समेत ग्रामीण इलाकों में गुलदार आये दिन सीसीटीवी कैमरे में चहल कदमी करते हुए कैद हो रहा है। स्थिति यह है, कि क्षेत्र में लोग अंधेरा होते ही घरों पर दुबकने को मजबूर हैं। वहीं, स्कूल जाने वाले बच्चों में भी गुलदार का भय बना रहता है। वहीं, नगर से सटे ग्राम पंचायत फलसीमा में इन दिनों गुलदार दिखाई दे रहा है। जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
वन विभाग ने दी ग्रामीणों को एहतियात बरतने की सलाह
गुलदार की धमक को लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग से शिकायत की। शिकायत के बाद वन विभाग की टीम ने बीते रविवार देर शाम क्षेत्र में गश्त की। लेकिन कहीं भी गुलदार नजर नहीं आया। वहीं, गुलदार की मूवमेंट को जगह-जगह ट्रेप कमरे लगाए गए। इधर, वन विभाग ने ग्रामीणों को एहतियात बरतने की सलाह दी हैं।
