सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में सचिव रणजीत सिन्हा ने किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने जानकारी दी
आज सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में
श्री रणजीत सिंहा (सचिव,उच्च शिक्षा) का आगमन हुआ। उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में व्यवस्थाओं को जांचा। और विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक ली।
बैठक में कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। उन्हें विश्वविद्यालय के संरचनात्मक स्वरूप, वित्तीय एवं जनसंसाधनों की स्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों और प्रशाशनिक गतिविधियों की जानकारी दी।
सचिव उच्च शिक्षा ने बैठक के दौरान विश्वविद्यालय को विश्व के श्रेष्ठ विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित करने के लिए निर्देशित किया और विश्वविद्यालय को आस्वासन दिया कि यह विश्वविद्यालय श्रेष्ठ विश्व विद्यालय के रूप में स्थापित हो।
प्रशाशनिक भवन में बैठक के दौरान कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने विश्वविद्यालय के आगामी प्लान, जनसंसाधनों की समस्या संरचनात्मक स्वरूप को लेकर प्रस्तूतिकरण दिया।
बैठक में पूर्व कुलपति/निदेशक,शोध प्रो जगत सिंह बिष्ट, श्री अमित कुमार त्रिपाठी (वित्त अधिकारी), डॉ दीपक पांडे (असिस्टेंट डायरेक्टर एंड नोडल NEP-PMU, उच्चशिक्षा)
डॉ शैलेन्द्र सिंह (नोडल नोडल NEP-PMU, उच्चशिक्षा)
श्री मुकेश पांडेय, जॉइंट सेक्रेटरी टेक्निकल एजुकेशन बोर्ड), सचिन शर्मा, तकनीकी शिक्षा) मौजूद रहे।
इसके उपरांत सचिव, उच्च शिक्षा ने परिसरों के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर प्रयोगशालाओं को अत्याधुनिक सुविधाओं से सम्पन्न बनाने, संरचनात्मक स्वरूप को बेहतर बनाने के लिए निर्देशित किया।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन प्रशाशनिक भवन, कुलपति आवास, विधि विभाग के भवनों का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति को जाना।
सोबन सिंह जीना परिसर के जंतु विज्ञान, भूगोल, खेल विभाग, पत्रकारिता विभाग, हिंदी विभाग, भौतिकी विज्ञान विभाग, रसायन विज्ञान विभाग आदि का निरीक्षण किया और आवश्यक संसाधनों से युक्त करने, आर्टिफिशल इंटेलीजेंस और सूचना प्रद्योगिकी का प्रयोग करने , भवनों के रखरखाव संबंधी निर्देश दिए।
इस दौरान परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक डॉ नंदन सिंह बिष्ट,देवेंद्र सिंह पोखरिया, विपिन जोशी, विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली, विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ ललित चन्द्र जोशी सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।