राशिफल-
मेष राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पैतृक संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत दिख रहा है। बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि- बहुत बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क राशि- जो लोग विवाहित हैं जीवनसाथी के साथ आनंदित जीवन गुजारेंगे। जो प्रेम में हैं उनका प्रेम विवाह की तरफ, मैच्योरिटी की तरफ जाएगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी। रंगीन बने रहेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। अद्भुत समय। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- शत्रु सामने पड़ने की हिमाकत भी नहीं करेंगे। दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- क्रोध पर काबू रखें। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। महत्वपूर्ण निर्णय अभी थोड़ा रोक दें। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। थोड़ा कलह से बचें। लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
धनु राशि- कुटुंब में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशि- ऊर्जा का संचार होगा और ये बहुत ही विस्फोटक ऊर्जा है। फिर भी सौम्यता रहेगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- मन चितिंत रहेगा। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मीन राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। लाल वस्तु पास रखें।
