Daily horoscope: 4 जून 2025 राशिफल
मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल):
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापारिक क्षेत्र में मेहनत से लाभ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति के योग हैं। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे व्यक्तित्व में निखार आएगा। दोस्तों के साथ यात्रा की योजना बन सकती है।
वृषभ (20 अप्रैल – 20 मई):
आज आपका छुपा हुआ टैलेंट सामने आ सकता है। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। व्यापार में अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में तालमेल बढ़ेगा।
मिथुन (21 मई – 20 जून):
आज का दिन उत्तम रहेगा। बिजनेस में नई नीतियों पर विचार करेंगे। नौकरी में आपके अच्छे काम की तारीफ होगी और प्रमोशन के योग हैं। सकारात्मक सोच और संयमित दिनचर्या से सेहतमंद और ऊर्जावान रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र बढ़ेगा।
कर्क (21 जून – 22 जुलाई):
आज अधूरे कामों पर ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव की योजना बना सकते हैं। ऑफिस में कार्य समय पर निपटाएंगे। किसी जॉब इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। ईमानदारी की चर्चा होगी और कार्यक्षेत्र में विश्वास बढ़ेगा।
सिंह (23 जुलाई – 22 अगस्त):
आज कार्यस्थल की व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरूरत है। ऑफिस में कुछ लोग आपकी उन्नति से जलन कर सकते हैं। सामाजिक कामों में आपकी मौजूदगी से तारीफ मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशी का माहौल बनेगा।
कन्या (23 अगस्त – 22 सितंबर):
आज किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें, विशेष सूचना मिल सकती है। ऑफिस में टीम वर्क से बेहतर नतीजे मिलेंगे। रुके कार्यों में प्रगति होगी। घर की व्यवस्था को उचित बनाने में आपकी कोशिश कामयाब रहेगी।
तुला (23 सितंबर – 22 अक्टूबर):
आज अपनी योजनाओं को व्यवस्थित करेंगे। दूसरों की बजाय अपनी खूबियों पर भरोसा रखें, इससे लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। परिवार के साथ मनोरंजन और घूमने में समय बीतेगा।
वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर):
आज बिजनेस के काम करने के तरीके का जिक्र दूसरों से न करें। नौकरी और बिजनेस में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला आज न लें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के लोग साथ में समय बिताएंगे।
धनु (22 नवंबर – 21 दिसंबर):
आज महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त रहेंगे। बातचीत करते समय शब्दों का चयन सावधानी से करें। किसी रिश्तेदार को दिए रुपए वापस मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोग सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।
मकर (22 दिसंबर – 19 जनवरी):
आज मीडिया, मार्केटिंग के बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए सफलता का समय है। बिजनेस में प्रतिस्पर्धा में सफलता के लिए मेहनत की जरूरत है। नौकरी कर रहे लोग अपने काम पर ध्यान देंगे। वेतन में बढ़ोतरी के योग हैं।
कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी):
आज आपके काम समय पर पूरे होंगे। आत्मविश्वास से प्रयास करते रहें। वाहन खरीदने की योजना है तो दिन शुभ है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान को कम न होने दें।
मीन (19 फरवरी – 20 मार्च):
आज फैशन डिजाइनर्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। कोई ऑनलाइन बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। गलतियों से सीख लेकर काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे।