कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल भवन निर्माण कार्य शुरु होने से ग्रामीणों में दौड़ी ख़ुशी की लहर


कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल भवन निर्माण कार्य शुरु होने से ग्रामीणों में दौड़ी ख़ुशी की लहर

अल्मोड़ा के रीठागाड़ क्षेत्र  के कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल  भवन निर्माण कार्य को चार साल बाद 50 लाख रुपये की मंजूरी मिलने के बाद पुन:कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल भवन निर्माण कार्य शुरु होने से आज रीठागाड़ क्षेत्र के छह सात ग्राम पंचायत  के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ आई।

बजट नहीं मिलने की वजह से अटका था कार्य

सन 2022 से कनारीछीना अस्पताल का भवन निर्माण  कार्य को बजट नहीं मिलने के कारण व विभागीय जांच पड़ताल की वजह से लटका था।

पूर्व विधायक चौहान जी ,व जिला अधिकारी के द्धारा लगातार विभागीय कारवाई को सकारात्मक करते हुए आज कनारीछीना अस्पताल भवन का निर्माण कार्य शुरु कराया‌।

इस अस्पताल भवन का निर्माण  कार्य चालू होने के लिए पूर्व विधायक रघुनाथ चौहान,पूर्व दर्जा मंत्री बिटटू  कर्नाटक,पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला,भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष कुंदन लौटवाल,स्वास्थ मंत्री प्रतिनिधि जगदीश नगर कोटी ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य क्षेत्रीय जनता व मातृ शक्ति ने अपना प्रतिभाग किया।

पुनः अस्पताल का काम हुआ चालू

प्रताप सिंह नेगी रीठागाड़ी  दगड़ियो संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने पूर्व विधायक रघुनाथ चौहान व जिला अधिकारी का आभार व्यक्त किया। चार साल बीत जाने‌ के बाद चौहान जी व जिला अधिकारी जी के अथक प्रयासों से 50लाख रुपये की मंजूरी मिली पुन:अस्पताल का काम चालू हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *