पत्रकार मनोज उनियाल का निधन, विभिन्न संगठनों ने जताया शोक

पत्रकार मनोज उनियाल का निधन, विभिन्न संगठनों ने जताया शोक

श्रीनगर गढ़वाल में अमर उजाला से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार मनोज उनियाल के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत, सामाजिक संगठनों और आमजन में गहरा दुःख व्याप्त है।

लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे मनोज उनियाल

मनोज उनियाल लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे और अपनी निष्पक्ष, निर्भीक एवं जन सरोकारों से जुड़ी खबरों के लिए पहचाने जाते थे। उनका पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा, उनके जाने से मीडिया जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यापारिक संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने कहा कि मनोज उनियाल का सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।

उपस्थित जन

दुख व्यक्त करने वालों में डॉ० श्रीकृष्ण उनियाल, अमर उजाला अंकित भट्ट हिंदुस्तान, सुधीर कमल, विजय बहुगुणा, दैनिक जागरण, सुरेश गौड़ शाह

टाइम्स, अतुल ममगाई, अनिल भट्ट, अंकित उनियाल, क्राइम रिपोर्टर, पंकज भट्ट, आज तक, 

मनमोहन सेंधवाल, विनय बहुगुणा, कमल पिमोली, अंकित भट्ट, सुदेश गौड, तनुज बड़ौनी, पंकज मैदोली, गोपी मैठाणी, नरेंद्र सिंह, संदीप बेलवाल भगवान सिंह उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *