विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम में वर्ल्ड क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन डे के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम में वर्ल्ड क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन डे के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर, जीवनधाम अल्मोड़ा में वर्ल्ड क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन डे के अवसर पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्नल पी.वी. कुलकर्णी, सूबेदार मेजर देवेंद्र जीना तथा हवलदार पुष्कर सिंह अधिकारी ने विद्यालय के एन.सी.सी. कैडेट्स के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें नवाचार, रचनात्मकता एवं अनुशासन के महत्व से अवगत कराया।

Screenshot

एनसीसी कैडेट्स ने अपने विचार सांझा किये

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को देश सेवा, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की छात्रा गुंजन बिष्ट (इन्नोवेशन इन नेशनल लेवल), रेखा बिष्ट (इन्नोवेशन इन इंटरनेशनल लेवल), कृतिका जोशी (यूज ऑफ़ ए आई फॉर एनसीसी कैडेट्स) ने अपने विचार सांझा किये।

इस अवसर पर उपस्थित जन 

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य मुकेश सिंह बनकोटी, दीप्ति रावत, दीप्ति पांडे, यशपाल भट्ट सहित अन्य शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा विद्यार्थियों में नवाचार एवं रचनात्मक सोच के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *