अल्मोड़ा में नादब्रह्म समारोह में शास्त्रीय संगीत की गूंज
सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में शास्त्रीय संगीत की परंपरा को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आगामी 8 व 9 मई को ऐतिहासिक मल्ला महल में दो दिवसीय संगीत समारोह नादब्रह्म का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अल्मोड़ा में धीरे-धीरे विलुप्त हो रही शास्त्रीय संगीत की विरासत को पुनर्जीवित करना है।
तबला वादक पंडित हंस हातिया होंगें समारोह के प्रमुख आकर्षण
कार्यक्रम का आयोजन पक्षी खोल निवासी समाज सेवक गौरव मिश्रा द्वारा किया जा रहा है। गौरव मिश्रा ने अल्मोड़ा की संगीत परंपरा को नई ऊर्जा देने का बीड़ा उठाया है। समारोह में देश के ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से स्रोतों को मंत्र मुक्त करेंगे। ध्रुपद गायकी के लिए प्रसिद्ध डगर रानी के पंडित अमित प्रसाद पाठक तथा बनारस घराने से जुड़े तबला वादक पंडित हंस हातिया इस समारोह के प्रमुख आकर्षण होंगे। इसके अलावा स्थानीय स्तर के प्रतिष्ठित कलाकार भी मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। दो दिवसीय इस समारोह में पहले दिन विशुद्ध शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां होंगी, जबकि दूसरे दिन सुगम संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें हर वर्ग के स्रोत संगीत का आनंद ले सकेंगे। कार्यक्रम की मुख्य आयोजनकर्ता श्री रामशिला विराजमान को माना गया है जबकि मुख्य स्रोतों के रूप में बद्रेश्वर महादेव की प्रतीकात्मक उपस्थिति रहेगी। यह आयोजन अल्मोड़ा के प्रसिद्ध ध्रुपद गायक पंडित चंद्रशेखर पंत एवं स्वर रत्न पंडित तारा प्रसाद पांडे की स्मृति को समर्पित रहेगा।
संगीत प्रेमी जनता से की अपील
कार्यक्रम के आयोजक गौरव मिश्रा ने अल्मोड़ा जनपद की संगीत प्रेमी जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संगीतमय आयोजन का हिस्सा बने।
