Daily horoscope: 30 मई 2026 राशिफल
—————————–
मेष राशि: स्वास्थ्य पर ध्यान दें। चोट-चपेट लग सकता है, छोटी-मोटी परेशानियां परेशान कर सकती हैं। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है। बस जुबान पर काबू रखना पड़ेगा। संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। धनदायक समय है संतान के लिए। एक बहुत अच्छी ऊर्जा आपके अंदर चल रही है जो आपको व्यावसायिक बुद्धि दे रही है। तो कुल मिलाकर के ये अच्छा समय है, केवल स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बजरंग बली को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृषभ राशि- प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति बिल्कुल परवान पर रहेगा। संतान आज्ञा का पालन करेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभकारी समय। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मिथुन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। नवप्रेम का आगमन या पुराने प्रेम में नयापन। संतान की स्थिति अच्छी। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कर्क राशि: स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है, थोड़ी खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं, भावनाओं पर काबू रखें। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि: पराक्रमी बने रहेंगे, यह पराक्रम व्यावसायिक सफलता देगी। करियर के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम बना रहेगा। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
तुला राशि- दोस्तों-मित्रों का साथ होगा, धन की स्थिति मजबूत होगी, प्रेम और संतान की स्थिति अभी मध्यम बनी हुई है। व्यापार आपका अच्छा है, पीली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि: सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जिस चीज की जरूरत होगी जीवन में उसकी उपलब्धता होगी। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है और संतान की भी स्थिति एक बहुत ही अच्छा समय कहा जाएगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान रहेगा, खर्च की अधिकता रहेगी, कर्ज की स्थिति आ सकती है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। मन प्रफुल्लित रहेगा, प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी, यात्रा का योग बनेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि की- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी होगी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत शुभकारी समय रहेगा, लिखने-पढ़ने के लिए बहुत अच्छा समय रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि- भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा, धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम की स्थिति में सुधार होगा, शुभ समय है, पीली वस्तु पास रखें।
