Uttarakhand दिनभर की प्रमुख खबरें

❇️मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम बनाने से संबंधित निर्माण कार्यों तथा सार्वजनिक सुविधाओं, आपदा राहत आदि के लिए कुल ₹ 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

❇️ऋषिकेश। आईडीपीएल क्षेत्र में एक गैस एजेंसी कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक का शव घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में छत से लटका मिला। घटना के बाद परिजनों ने गैस एजेंसी के कुछ कर्मचारियों और एक अन्य व्यक्ति की भूमिका पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

❇️ मौसम विभाग ने राज्य के पहाड़ी जनपद उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में आगामी 5 दिनों तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय व मैदानी जनपदों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज़ हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है।

❇️ हरिद्वार के निष्काम सेवा ट्रस्ट में आयोजित विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में शामिल होकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया संतों का आशीर्वाद।

❇️ मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन एवं अध्यक्ष, रेलवे बोर्ड के मध्य आज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट सहित विभिन्न रेलवे प्रोजेक्ट्स के संबंध में बैठक हुई। इस दौरान बताया गया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना दिसम्बर, 2028 तक पूर्ण की जानी प्रस्तावित है।

❇️ हिट एंड रन मामले का पौड़ी पुलिस ने किया सफल खुलासा – उफल्डा के पास साइकिल सवार को टक्कर मारकर फरार हुए चालक को CCTV फुटेज व साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद।

❇️ राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अल्मोड़ा जिले में स्थित वृद्ध जागेश्वर, दंडेश्वर महादेव व जागेश्वर धाम के दर्शन और पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर उन्होंने देवाधिदेव महादेव से देश व प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य व कल्याण के लिए प्रार्थना की।

❇️ उत्तराखंड निवासी प्रेमा रावत का इंग्लैंड में चल रही टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *