Daily horoscope: 20 जून राशिफल

मेष: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन गुस्से व आवेश पर नियंत्रण रखें। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
वृषभ: कल्पनाशीलता और रोमांच बढ़ेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के अवसर मिलेंगे।
मिथुन: पारिवारिक मामलों में बातचीत के दौरान धैर्य रखें। किसी नए अनुबंध या साझेदारी में जल्दबाजी न करें।
कर्क: किसी प्रियजन का बेवजह दखल आपको परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के योग हैं।
सिंह: प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा होगा। पुरानी उधारी वापस मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
कन्या: परिवार की सलाह से ही कोई बड़ा फैसला लें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का साहस से सामना करेंगे।
तुला: कार्यस्थल पर अपने काम की जिम्मेदारियों को दूसरों के साथ बांटना सही रहेगा। दिन उन्नतिदायक है।
वृश्चिक: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। हर व्यक्ति को खुश करने के प्रयास में न उलझें, अपनी प्राथमिकताएं तय करें।
धनु: मनोरंजन या गैर-जरूरी चीजों पर अत्यधिक धन खर्च करने से बचें।
मकर: व्यापार में पारदर्शिता बनाए रखें। किसी अजनबी के साथ कोई बड़ा आर्थिक करार न करें।
कुंभ: किसी अप्रत्याशित व्यक्ति से मुलाकात आपको खुशी देगी, जो लंबे समय की दोस्ती में बदल सकती है।
मीन: कार्यक्षेत्र में आने वाली कठिनाइयां अंततः सफलता का मार्ग प्रशस्त करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *