पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को भेंट किया ऐपण

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को उत्तराखंडी टोपी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपनी इंडोनेशिया यात्रा के दौरान राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक के रूप में उत्तराखंड की प्रसिद्ध पारंपरिक ‘ऐपण’ कलाकृति भेंट की है।

प्रधानमंत्री छह से आठ जुलाई तक इंडोनेशिया की यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न देशों के शीर्ष नेताओं को भारत के अलग-अलग राज्यों की विशिष्ट सांस्कृतिक धरोहरों से जुड़े उपहार भेंट किए। इनमें उत्तराखंड का ऐपण विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

भगवान शिव को समर्पित इस खूबसूरत ऐपण कलाकृति में sacred geometric (पवित्र ज्यामितीय) आकृतियों के माध्यम से ब्रह्मांडीय ऊर्जा का चित्रण किया गया है। ऐपण उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की एक सदियों पुरानी लोक कला है, जिसे गेरू (लाल मिट्टी) के आधार पर चावल के आटे के सफेद घोल से बनाया जाता है। यह उपहार दोनों देशों के बीच गहरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मित्रता का प्रतीक है।

इसके अतिरिक्त, पीएम मोदी ने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति को असम की प्रसिद्ध ‘मनोहारी गोल्ड टी’, कश्मीर का हस्तनिर्मित ‘पेपर-मैशे बाउल’ और चांदी की नक्काशीदार सजावटी प्लेट भी उपहार में दी। वहीं, इंडोनेशिया की संसद की स्पीकर को ओडिशा की पारंपरिक ‘इकत’ (बांधा) सिल्क भेंट की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *