एसएसजे परिसर में मनाया गया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, भावनात्मक कल्याण पर दिया जोर :: World Mental Health Day celebrated in SSJ campus, emphasis laid on emotional well-being
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा के मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समझने के महत्व पर जोर दिया गया।
इस वर्ष विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की थीम ‘लाइव्ड एक्सपीरियंस हीयर्ड : रियल वॉइसेज, रियल चेंज’ रखी गई है। इसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे लोगों के अनुभवों और उनकी आवाज को महत्व देना तथा सकारात्मक बदलाव को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं समाज को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, भावनात्मक कल्याण और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से जूझ रहे लोगों के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश दिया गया। साथ ही जरूरतमंद व्यक्तियों को समझने, उनका सहयोग करने और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. मधुलता नयाल, डॉ. रुचि कक्कड़, डॉ. सुनीता कश्यप, डॉ. मीना, डॉ. पूजा कमल सहित विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
