Daily Horoscope: 6 सितम्बर राशिफल
मेष राशि: मानसिक तनाव कम होगा, भाग्य का साथ मिलेगा, परिवार का सहयोग बना रहेगा। लंबी यात्रा से बचें।
वृषभ राशि: अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी बड़े काम की योजना बनेगी, लेकिन जल्दबाजी में फैसला न लें।
मिथुन राशि: रुके हुए काम पूरे होंगे, कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी, लेकिन रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है।
कर्क राशि: मानसिक शांति मिलेगी, शत्रुओं पर विजय होगी। पैसों के लेन-देन से दूर रहें।
सिंह राशि: किसी से विवाद हो सकता है। गुस्से के कारण बनता हुआ काम बिगड़ सकता है, परिवार को समय दें।
कन्या राशि: आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ी हुई रहेगी। निवेश के लिए दिन अच्छा है, सेहत में सुधार दिखेगा।
तुला राशि: पारिवारिक मामले सुलझेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों से मुलाकात और नए प्लान बनेंगे।
वृश्चिक राशि: धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। दूर से कोई शुभ समाचार आएगा, जिद्दी रवैया न रखें।
धनु राशि: संपत्ति से जुड़े काम हल हो सकते हैं। मानसिक चिंताएं दूर होंगी, आर्थिक लाभ की संभावना है।
मकर राशि: सरलता और सहयोग से आगे बढ़ने का दिन है। रिश्तों में अचानक कोई सुखद मुलाकात होगी, वाहन सावधानी से चलाएं।
कुंभ राशि: योग्यता बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मीन राशि: रोजगार कार्यों में एकाग्रता की जरूरत है। पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण भागदौड़ रहेगी, यात्रा टालें।
