उत्तराखंड: राज्यसभा के लिए बीजेपी ने दिनेश आर्य को किया प्रत्याशी घोषित

उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए बीजेपी ने नैनीताल निवासी दिनेश आर्य को प्रत्याशी घोषित किया है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इसकी घोषणा की है।

दिनेश आर्य नैनीताल के रहने वाले हैं और इनका संबंध राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विद्यार्थी परिषद (ABVP) से रहा है।वे वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी।

वे वर्ष 2007 से 2010 तक भाजपा के नैनीताल जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वे युवा मोर्चा और अनुसूचित मोर्चा में विभिन्न प्रदेश पदों पर काम कर चुके हैं।उत्तराखंड की इस एक राज्यसभा सीट के लिए 16 अक्टूबर 2026 को मतदान होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *