भारी यातायात के बीच SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने संभाली कमान SSP Nainital Takes Charge Amid Heavy Traffic; Diversion Plan Ensures Smooth Traffic Management
डायवर्जन प्लान के साथ प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट, आमजन की सुविधा के लिए समय-समय पर टू-लेन में संचालित किया जा रहा यातायात
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को नैनीताल एवं कैंचीधाम क्षेत्र में भारी संख्या में पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के आगमन के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए शाम 04:00 बजे से विशेष डायवर्जन प्लान प्रभावी किया गया।
बढ़ते यातायात दबाव के बीच SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं ग्राउंड पर मौजूद रहकर यातायात व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं तथा प्रमुख मार्गों एवं डायवर्जन प्वाइंट्स पर यातायात की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
SSP द्वारा मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को यातायात के दबाव के अनुसार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। आमजन की सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत यातायात को समय-समय पर टू-लेन में संचालित किया जा रहा है, ताकि वाहनों का आवागमन सुचारू एवं व्यवस्थित बना रहे तथा यातायात का दबाव नियंत्रित किया जा सके।
भारी यातायात के बीच भी वाहनों का सुचारु आवागमन
भारी संख्या में वाहनों के लगातार आगमन के बावजूद नैनीताल पुलिस द्वारा सिस्टमेटिक एवं प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट के माध्यम से यातायात को व्यवस्थित बनाए रखा जा रहा है। डायवर्जन व्यवस्था के साथ-साथ वाहनों के सुचारु एग्जिट पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
यातायात की स्थिति के अनुसार आवश्यकतानुसार ट्रैफिक को टू-लेन में संचालित किया जा रहा है, जिससे एक ओर यातायात का दबाव कम हो और दूसरी ओर आमजन एवं श्रद्धालुओं को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।
ग्राउंड पर मुस्तैद पूरा पुलिस अमला
SSP नैनीताल के नेतृत्व में SP क्राइम/ट्रैफिक, SP सिटी हल्द्वानी, SP संचार नैनीताल, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, पुलिस कार्यालय स्टाफ, PAC एवं होमगार्ड सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल प्रमुख मार्गों, डायवर्जन प्वाइंट्स एवं संवेदनशील स्थानों पर लगातार मुस्तैद है।
फील्ड में तैनात पुलिस बल द्वारा वाहनों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने, यातायात दबाव के अनुसार रूट को नियंत्रित करने तथा आने-जाने वाले वाहनों के सुचारु संचालन पर लगातार नजर रखी जा रही है।

SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा फील्ड में तैनात पुलिस बल का लगातार मार्गदर्शन, पर्यवेक्षण एवं आवश्यक दिशा-निर्देशन किया जा रहा है तथा यातायात की बदलती स्थिति के अनुसार मौके पर ही आवश्यक निर्णय लिए जा रहे हैं।
नैनीताल पुलिस का उद्देश्य स्पष्ट है—भारी यातायात के बीच भी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का आवागमन सुगम रहे, यातायात व्यवस्था व्यवस्थित बनी रहे और आमजन को न्यूनतम असुविधा हो।
