राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स जूडो प्रतियोगिता में योगेश सिंह सिजवाली ने जीता कांस्य
खेल विभाग मुए-थाई कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम, अल्मोड़ा में आयोजित जिला स्तरीय स्कूल गेम्स जूडो प्रतियोगिता में मुए-थाई के छात्र योगेश सिंह सिजवाली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ।
नैनीताल में किया गया आयोजन
राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 03 अक्टूबर 2026 से 05 अक्टूबर 2026 तक मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम, हल्द्वानी, नैनीताल में किया गया। प्रतियोगिता में हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा के मुए-थाई छात्र योगेश सिंह सिजवाली ने प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
योगेश की इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती महेशी आर्या, सहायक प्रशिक्षक ताइक्वांडो कोच श्री विक्रम सिंह भण्डारी, यशवंत, प्रेम सिंह रावत, योगेश कुमार तथा खेल विभाग के सभी प्रशिक्षकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उज्ज्वल भविष्य की कामना की
इस अवसर पर कोच श्री यशपाल भट्ट, श्री हरीश गोस्वामी, श्री राजेश खोलिया, श्री कैलाश सिंह मेहरा, श्री मनीष कनवाल, श्री राजेन्द्र सिंह राणा, श्री हरेन्द्र प्रसाद, श्री रजत वर्मा, श्री विजय मेहरा, श्री संजय सिंह अधिकारी, श्रीमती निर्मला नैनवाल, श्रीमती कविता थापा, सुश्री रीता बिष्ट एवं श्रीमती पूजा मेहरा ने भी योगेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खेल विभाग का गौरव बढ़ा
वहीं योगेश के माता-पिता गीता देवी एवं देवेन्द्र सिंह सिजवाली, अल्मोड़ा जूडो कोच राजेन्द्र कुमार जोशी तथा टीम प्रभारी राजू महन्त ने भी छात्र को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
योगेश सिंह सिजवाली की इस उपलब्धि से हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम, अल्मोड़ा एवं खेल विभाग का गौरव बढ़ा है।
