सामाजिक कार्यकर्ता किशन गुरुरानी को जिला व्यापार मंडल व नगर व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि


सामाजिक कार्यकर्ता किशन गुरुरानी को जिला व्यापार मंडल व नगर व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि

कुछ लोग केवल व्यक्ति नहीं होते, वे अपने कर्मों, व्यवहार और सेवाभाव से एक संस्था और प्रेरणा बन जाते हैं। ऐसे ही आदरणीय किशन गुरानी जी का आकस्मिक निधन व्यापार जगत एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अत्यंत दुःखद और अपूरणीय क्षति है।

जिला व्यापार मंडल व नगर व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि

आज जिला व्यापार मंडल व नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा एवं समस्त व्यापारियों द्वारा किशन गुरुरानी जी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी,उन्होंने अपने लंबे सामाजिक एवं व्यापारिक जीवन में संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ व्यापार मंडल परिवार के हितों के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य किया। उनका सरल स्वभाव, मधुर व्यवहार और मार्गदर्शन सदैव सभी को प्रेरणा देता रहेगा।

उनका निधन एक ऐसी कमी छोड़ गया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। वे भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियाँ, विचार और योगदान सदैव हमारे हृदय में जीवित रहेंगे।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार और समस्त व्यापार मंडल परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दें। 

शोक सभा में उपस्थित जन

शोक सभा में जिलाध्यक्ष सुशील साह, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सयुंक्त महामंत्री दिनेश मठपाल, महिला उपाध्यक्षा अनीता रावत, शोभा जोशी, राकेश तिवारी, ज्योति कपूर, प्रकाश बिष्ट, अशोक गोस्वामी, हिमांशु पेटशाली, संजीव गुप्ता,कमल तिवारी, अमन नज्जौन, नरेंद्र कुमार(विक्की) अमन अंसारी, कार्तिक साह, प्रत्येश पांडे नगर महासचिव वकुल साह, नगर उपाध्यक्ष मुकुल तिवारी, गोविन्दपुर अध्यक्ष कैलाश तिवाड़ी, यश भट्ट, दानिश खान,मनोज वर्मा, राजेंद्र प्रसाद दीपक नायक आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *