SSJU प्रो. मधुलता नयाल बनीं कला संकाय की संकायाध्यक्ष

SSJU प्रो. मधुलता नयाल बनीं कला संकाय की संकायाध्यक्ष

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर SSJU में मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. मधुलता नयाल को कला संकाय का नया संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने शुक्रवार को संकायाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण कर लिया।

इससे पूर्व प्रो. हरीश चंद्र जोशी कला संकाय के संकायाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। उनका कार्यकाल पूर्ण होने के बाद प्रो. मधुलता नयाल ने यह दायित्व संभाला।

……………………….

प्रो. जगत सिंह बिष्ट उत्तराखंड भाषा संस्थान की साधारण सभा के उपाध्यक्ष नामित

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. जगत सिंह बिष्ट को उत्तराखंड भाषा संस्थान की साधारण सभा का उपाध्यक्ष नामित किया गया है। इस संबंध में उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से उन्हें आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।

उत्तराखंड भाषा संस्थान अधिनियम, 2018 के अध्याय-2 की धारा-4 में निहित प्रावधानों के तहत प्रो. जगत सिंह बिष्ट को यह दायित्व सौंपा गया है। नियुक्ति पर प्रो. बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्थान की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।

प्रो. बिष्ट को इस पद पर नामित किए जाने पर हिंदी विभाग में उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ. बचन लाल, डॉ. धनी आर्या, डॉ. राजेंद्र जोशी, सहायक वित्त अधिकारी रणजीत सिंह बिष्ट, डॉ. दीपक टम्टा, प्रो. मधुलता नयाल, डॉ. पारुल सक्सेना, डॉ. गोकुल देवपा, कैलाश छिमवाल, सौरभ सनवाल, जीवन चंद्र मठपाल, देवेंद्र धामी, प्रकाश भट्ट, गणेश तिवारी, भीम सिंह और जयवीर नेगी सहित अन्य लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *