राजकीय इंटर कॉलेज मोलधार में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन, 40 ग्रामीणों की हुई जांच

राजकीय इंटर कॉलेज मोलधार में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन, 40 ग्रामीणों की हुई जांच

‘द हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली (पौड़ी गढ़वाल)’ द्वारा परम पूज्य श्री भोले जी महाराज एवं माता श्री मंगला जी के आशीर्वाद व प्रेरणा से राजकीय इंटर कॉलेज मोलधार में नि:शुल्क नेत्र  शिविर का आयोजन किया गया।

40 रोगियों की नेत्र जांच हुई

शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता अनिल प्रसाद भट्ट एवं ग्राम प्रधान रुचिता देवी कंडारी के विशेष सहयोग और गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। नेत्र शिविर में डॉ. अनील नेगी की देखरेख में कुल 40 रोगियों की नेत्र जांच की गई। परीक्षण के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित 10 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिनका हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली पौड़ी गढ़वाल में नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। साथ ही मरीजों को आने जाने रहने एवं खाने की भी निशुल्क व्यवस्था हॉस्पिटल की रहेगी। इसके अतिरिक्त 15 जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां एवं 20 लोगों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए।

शिविर को सुचारू रूप से संपन्न कराने में कैंप कोऑर्डिनेटर सन्तोष कुमार तथा सपोर्ट स्टाफ रविन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का हुआ आयोजन

स्थानीय ग्रामीणों व ग्राम प्रधान रुचिता देवी कंडारी ने हंस फाउंडेशन, परम पूज्य भोले जी महाराज एवं पूज्य माता मंगला जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन गरीब व असहाय लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *