सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 15 बांडधारी चिकित्सकों के खिलाफ होगी कार्यवाही 

Ankahi smritiyan logo ..photo free image.com

सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 15 बांडधारी चिकित्सकों के खिलाफ होगी कार्यवाही 

अल्मोड़ा जिले के सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 15 बांडधारी चिकित्सकों के खिलाफ शासन ने कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। 

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक कोई छह महीने तो कोई चिकित्सकों सालों से ड्यूटी से गायब चल रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। अनुबंध के तहत इन चिकित्सकों को निश्चित अवधि तक सरकारी अस्पतालों में सेवाएं देना अनिवार्य हैं। 

लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त 

सीएमओ डॉ. नवीन चंद्र तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देशों के तहत किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *