अफजल ने राहुल बनकर युवती को दिया धोखा, धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप

Ankahi smritiyan logo ..photo free image.com

अफजल ने राहुल बनकर युवती को दिया धोखा, धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप

यहां लड़की ने युवक पर धर्म परिवर्तन, रेप और जबरदस्ती का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया है।

जानें पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला सितारगंज का है। लड़की ने बताया कि एक मुस्लिम युवक खुद को हिंदू बताकर उसके साथ रिलेशनशिप में आया था। जिसके बाद युवक ने रेप और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया । लड़की ने लड़के के परिवार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अफजल ने राहुल बनकर दिया धोखा

लड़की ने बताया कि चार साल पहले जब वह नाबालिग थी तब राहुल नाम के लड़के ने उसे प्रपोज किया। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आए। कुछ ही समय बाद उसने लड़की के साथ रेप किया। युवती का आरोप है कि 27 नवंबर 2023 को राहुल उर्फ अफजाल ने फोन करके उसे अपने घर पर बुलाया। तब उसे पता चला कि वह राहुल नहीं अफजाल है।लड़की ने अफजाल और उसके परिवार पर खुद को बंधक बनाने का भी आरोप लगाया है। युवती ने आरोप लगाया कि अफजाल ने अपने भाई इकरार अहमद के साथ मिलकर उसे कमरे में बंद कर निकाह कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बुधवार को पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया।पुलिस ने अफजाल अहमद, भाई इकरार अहमद, पिता अबरार अहमद व अफजाल की मां के खिलाफ पॉक्सो, उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *