अल्मोड़ा: सोमनाथ मैदान में 1170 अग्निवीरों ने देश सेवा की ली शपथ Almora: 1170 Agniveers took oath to serve the country at Somnath Maidan.
………….
अल्मोड़ा जिले के रानीखेत स्थित कुमाऊं रेजिमेंट kumaun regiment सेंटर के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में 1 हजार 170 अग्निवीरों ने भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा की शपथ ली। छह माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद आयोजित कसम परेड समारोह देशभक्ति और गौरव के भाव से सराबोर रहा।
समारोह को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर विजयंत महादिक ने सभी अग्निवीरों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती होकर देश सेवा का अवसर केवल भाग्यशाली युवाओं को मिलता है।अग्निवीर की माता दीपा राणा ने कहा कि उनके बेटे ने सेना में भर्ती होकर पूरे परिवार को गौरवान्वित किया है।
वहीं अग्निवीर की बहन ज्योति बोरा ने कहा कि उनके भाई को देश सेवा का अवसर मिला है और इस पर उन्हें गर्व है।
