आज अल्मोड़ा विधानसभा में आम आदमी पार्टी के यूथ विंग जिला अध्यक्ष दानिश कुरैशी के नेतृत्व में ईद उल मिलाद उल नबी व क्रांतिकारी अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य पर आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा युवा मोर्चा टीम ने अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया।
पूरी दुनिया को मोहब्बत भाईचारे का पैगाम दिया- दानिश कुरैशी
इस अवसर पर दानिश कुरैशी ने कहा कि आज ही के दिन अल्लाह के प्यारे मेहबूब और हम सबके प्यारे नबी सल्लालाहू अलैहि वसल्लम दुनिया में तशरीफ लाए और उन्होंने पूरी दुनिया को मोहब्बत भाईचारे का पैगाम दिया। आज ही के दिन हमारे देश के महान वीर साहसी भारत माता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिकारी अमर शहीद भगत सिंह का जन्म हुआ पूरी दुनिया के लिए और हमारे देश के लिए इससे बड़ा शुभ दिन और कोई नहीं हो सकता।
6 महीनों में लगातार दूसरी बार किया रक्तदान
आम आदमी पार्टी द्वारा पिछले 6 महीनों में लगातार दूसरी बार महादान अल्मोड़ा के जिला चिकत्सालय में किया गया है सभी आम आदमी पार्टी के युवा साथी बधाई के पात्र है।
यहां उपस्थित रहे
रक्तदान शिविर में दीपक भट्ट, नवीन चन्द्र, बबलू जिला सचिव आम आदमी पार्टी, रेशमा अंसारी महिला मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष अल्मोड़ा, अमित भट्ट, सूरज आर्या तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
