अल्मोड़ा: भारी बारिश के चलते सभी स्कूल आज बंद
अल्मोड़ा , 1 जुलाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जनपद में भारी वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद एहतियात के तौर पर जिलाधिकारी अल्मोड़ा के निर्देशानुसार आज 1 जुलाई को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।इसके साथ ही जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी आज बंद रहेंगे। प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
