Almora 23 अगस्त को नंदा देवी मंदिर परिसर में होंगे सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के ऑडिशन
अल्मोड़ा। देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आस्था और परंपरा का प्रतीक ‘माँ नन्दा देवी मेला 2026’ इस वर्ष 16 सितम्बर से 23 सितम्बर 2026 तक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस आठ दिवसीय पावन पर्व के दौरान भव्य शोभायात्रा, धार्मिक अनुष्ठान, लोक संस्कृति के रंगारंग कार्यक्रम एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियाँ आकर्षण का केंद्र रहेंगी।मेले की सांस्कृतिक गरिमा को और अधिक भव्य व जीवंत बनाने के लिए आयोजकों द्वारा नृत्य एवं गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए इच्छुक प्रतिभागियों के ऑडिशन की तिथियाँ घोषित कर दी गई हैं।
