अल्मोड़ा: डेढ़ लाख कीमत की ओटीडीआर मशीन के खो जाने से परेशान थे भारत नेट के कर्मचारी, होमगार्ड जवान ने मशीन स्वामी को सुपर्द कर लौटाई मुस्कान

       दिनांक- 29.07.2023 को अल्मोड़ा ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवान राजेन्द्र सिंह नेगी को अल्मोड़ा  नगर में ट्रैफिक ड्यूटी के बाद घर को लौटते समय कोसी क्षेत्र में 01 OTDR (आँप्टिकल टाईम डोमेन रिफ्लेक्टोमीटर) मशीन सड़क पर गिरी मिली। होमगार्ड जवान राजेन्द्र सिंह नेगी द्वारा उक्त मशीन के स्वामी का पता लगाने हेतु कोसी बाजार में सभी दुकानदारों से पूछताछ की गई तथा आने-जाने वाले वाहन चालकों से भी जानकारी की गई परन्तु ओटीडीआर मशीन के स्वामी का पता नही लग पाया।   

ओटीडीआर मशीन को भारत नेट के उक्त कर्मचारियों के सुपुर्द  की गई

            जिस पर होमगार्ड जवान द्वारा फेसबुक के माध्यम से ओटीडीआर OTDR के सम्बन्ध में एक  पोस्ट कर प्रचार-प्रसार किया गया।  दिनांक- 02.08.2023 को भारत नेट के कर्मचारी सूरज सिंह रौतेला, जितेन्द्र भोज, विक्रम कुमार व अजय कुमार द्वारा होमगार्ड जवान राजेन्द्र सिंह नेगी से सम्पर्क कर उक्त ओटीडीआर मशीन को स्वयं का बताया गया और ओटीडीआर मशीन के दस्तावेज प्रस्तुत किये गये। जिस पर निरीक्षक यातायात गणेश सिंह हरड़िया द्वारा ओटीडीआर के सम्बन्ध में आवश्यक जांच पड़ताल करते हुए  ओटीडीआर मशीन को भारत नेट के उक्त कर्मचारियों के सुपुर्द किया गया।

मशीन खोने से परेशान कर्मचारियों की जुबानी

                  ‌‌      भारत नेट के कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि ओटीडीआर मशीन की कीमत डेढ़ लाख रुपये है। यह मशीन फाईबर लाईन जोड़ने के काम में आता है और इससे हम फाईबर लाईन की लेंथ चेक कर लाईन की मेन्टीनेंस करते है। दिनांक- 29.07.2023 को हम फाईबर लाईन के कार्य हेतु हवालबाग क्षेत्र को जा रहे थे तो मशीन गाड़ी से कही गिर गई थी, जिसकी हम पिछले 3-4 दिन से ढूढ़खोज कर रहे थे। कीमती मशीन के खो जाने से हम सभी कर्मचारी काफी  परेशान थे, होमगार्ड राजेन्द्र सिंह नेगी जी द्वारा ओटीडीआर के सम्बन्ध में फेसबुक में डाली पोस्ट से हमें जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर हमने इनसे सम्पर्क किया।

कर्मचारियों ने जताया आभार

            OTDR मशीन सही सलामत प्राप्त होने पर भारत नेट के सभी कर्मचारियों द्वारा होमगार्ड जवान राजेन्द्र सिंह नेगी की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *