Almora यातायात निमयों का उल्लघंन करने पर 190 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

साथ ही 41 लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत भी हुई कार्यवाही

चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने समस्त कोतवाली/थाना/चौकी/यातायात प्रभारियों को पर्यटन सीजन के दृष्टिगत “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

उक्त क्रम में विगत दिवस अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत व सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना एवं कोतवाली व यातायात प्रभारियों द्वारा अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी, ओवर लोडिंग, बिना डीएल, बिना सीट बैल्ट एवं यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 190 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।

साथ ही जनपद में न्यूसेन्स फैलाने वाले / बिना सत्यापन रह रहे बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध 41 लोगों पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *