अल्मोड़ा की देवांशी ने जर्मनी में पूरी की पीएचडी almora news
अल्मोड़ा के रानीधारा टॉप निवासी और होनहार छात्रा देवांशी उपाध्याय ने स्टुटगर्ट यूनिवर्सिटी (University of Stuttgart), स्टुटगर्ट, जर्मनी में प्रोफेसर इलिया पोलियन के निर्देशन में पीएचडी पूर्ण कर ली है।
उन्होंने सिक्योर क्रिप्टोग्राफ़िक हार्डवेयर: असेसिंग लॉजिक-लॉकिंग एंड फॉल्ट अटैक रुलनेरबिलिटीज विषय पर शोध कार्य पूरा किया है। देवांशी अपने स्कूली जीवन से ही होनहार विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने कुर्मांचल एकेडमी से हाईस्कूल, आर्मी स्कूल,अल्मोड़ा से इंटरमीडिएट, डी आई टी देहरादून से बीटेक, फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, गांधीनगर गुजरात से एमटेक पूर्ण किया है।
उनके पिता डॉ रमेश चन्द्र उपाध्याय एक प्रसिद्ध भूगर्भ वैज्ञानिक हैं और उनकी माता डॉ मंजुलता उपाध्याय, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय SSJ university के वनस्पति विज्ञान विभाग में कार्यरत हैं। अल्मोड़ा की देवांशी की इस उपलब्धि पर अल्मोड़ा वासियों ने हर्ष जताया है।
