अल्मोड़ा: ग्रीन वैली स्कूल में  कोच यशपाल भट्ट ने छात्र- छात्राओं को कराटे, मार्शल आर्ट, योग व आत्मरक्षा के गुणों का दिया प्रशिक्षण

आज ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल पेटशाल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या  उमा डालकोटी के द्वारा विद्यालय में कराटे व मार्शल आर्ट की क्लास चलायी गई। जिसमें सभी छात्र व छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।

छात्र व छात्राओं को कराटे, मार्शल आर्ट, योग व आत्मरक्षा के गुण का दिया गया प्रशिक्षण

कोच यशपाल भट्ट ने छात्र व छात्राओं को कराटे, मार्शल आर्ट, योग व आत्मरक्षा के गुण व प्रशिक्षण दिया। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में हर रविवार सुबह 9 बजे से कराटे व मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

रोज व्यायाम करें व शरीर को स्वस्थ रखें

इस उपलक्ष्य में ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल पेटशाल‌‌‌ अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या उमा डालकोटी  ने कहा आज के समय में सभी छात्र व छात्राओं को कराटे, मार्शल आर्ट व आत्मरक्षा के गुण आने चाहिए। और शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए रोज व्यायाम करें व शरीर को स्वस्थ रखें।

सभी छात्र व छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना

कोच यशपाल भट्ट के साथ उनके सहायक में दीपिका बिष्ट व हिमांशु उपस्थित थे। सभी छात्र व छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *