Almora रामकृष्ण कुटीर में स्वतंत्रता दिवस मनाया
रामकृष्ण कुटीर,अल्मोड़ा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण और कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर अजय वर्मा, पार्षद अर्जुन बिष्ट, स्वामी ध्रुवेशानंद जी, डॉ ललित चन्द्र जोशी, डॉ चंद्र प्रकाश फुलोरिया, स्वामी मायाधीशानंद महाराज मंचाशीन रहे।
स्वामी मायाधीशानंद महाराज ने संचालन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर अजय वर्मा ने कहा कि हमें देश को विकसित बनाने के लिए कार्य करना होगा।
प्रो कल्याणमय सरकार (बांग्लादेश) ने कहा कि देश आध्यात्मिक विचारों से आगे बढ़ता है। मैत्रेयी (अमेरिका) ने कहा कि देश को आजाद करने में शहीदों का योगदान है।
कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद महाराज ने कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए युवाओं का आह्वाहन किया और डॉ ललित चन्द्र जोशी द्वारा कुटीर की ओर से आमंत्रित अतिथिगणों का आभार जताया गया। डॉ चंद्र प्रकाश फुलोरिया द्वारा स्वदेश मंत्र का पाठ कराया गया।
कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज, लोधिया, कॉलेज के विद्यार्थियों और विवेकानन्द सर्किट के सदस्यों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में राजू महाराज, अमन कुमार , नीरज भट्ट, हरीश, नेहा, कीर्ति, प्रमोद,महावीर ध्रुव आदि कुटीर के भक्त,श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
