Almora-news कोसी नदी में बहे बुजुर्ग, तलाश जारी
अल्मोड़ा ज़िले के हवालबाग ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत सकार के 62 वर्षीय बुजुर्ग महिपाल सिंह बुधवार दोपहर से लापता हैं। वे भगतोला से सामान लेकर अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान कोसी नदी किनारे चलते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गए। घटना के समय पास में मौजूद महिलाओं ने यह दृश्य देखा और शोर मचाकर लोगों को बुलाया। सूचना मिलते ही एसओ कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। हालांकि घटना के 20 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं लग पाया है। टीम द्वारा सर्च अभियान लगातार जारी है।
- भूतपूर्व सैनिकों को कई योजनाओं के संबद्ध में किया गया जागरूक

- छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क ट्रैक सूट किए गये वितरित

- नवरात्र का पाँचवाँ दिन माँ स्कंदमाता को समर्पित, जानें कथा और मंत्र

- दुगालखोला में सोलर हाउस का हुआ शुभारंभ, अब सब्सिडी के साथ उठा सकते है फ्री बिजली का लाभ

- कुशल नेतृत्व की पहचान—एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टीसी ने VVIP स्वागत के साथ ट्रैफिक कंट्रोल में भी जीता जनता का विश्वास

