Almora-news कोसी नदी में बहे बुजुर्ग, तलाश जारी
अल्मोड़ा ज़िले के हवालबाग ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत सकार के 62 वर्षीय बुजुर्ग महिपाल सिंह बुधवार दोपहर से लापता हैं। वे भगतोला से सामान लेकर अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान कोसी नदी किनारे चलते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गए। घटना के समय पास में मौजूद महिलाओं ने यह दृश्य देखा और शोर मचाकर लोगों को बुलाया। सूचना मिलते ही एसओ कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। हालांकि घटना के 20 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं लग पाया है। टीम द्वारा सर्च अभियान लगातार जारी है।
- Daily horoscope: 5 जुलाई 2026 राशिफल

- haldwani 10वीं की छात्रा नाबालिग किशोर के साथ जेवर और नगद लेकर लापता
- असंग्रहित गणना प्रपत्र वाले मतदाताओं के पुनः सत्यापन के निर्देश, कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे

- दुकानों का टेंडर करने की प्रक्रिया शुरू करने पर विवाद, देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल ने नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

- Almora news:16 जुलाई से शुरू होगा जागेश्वर धाम में श्रावणी मेला, तैयारी तेज़

