गश्त, पिकेट, चीता ड्यूटियाँ है अलर्ट मोड पर, पुलिस जनपद में चल रही सघन चेंकिग अभियान

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद में चल रहा सघन चेंकिग अभियान

संदिग्ध वस्तु,वाहन,व्यक्तियों,मनचलों, अराजक तत्वों पर है सतर्क दृष्टि

देवेन्द्र पींचा,एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में अपराध नियन्त्रण व महिला सुरक्षा को प्राथमिकता में रखते हुए पुलिस बल को अलर्ट कर सघन चेंकिग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है।

निर्देशों के क्रम में अल्मोड़ा पुलिस की कार्यवाहियाँ-

  1. जनपद में चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग अभियान चल रहा है,पुलिस बल अलर्ट मोड पर है।
  2. कोई संदिग्ध/आपराधिक तत्व जनपद में आवागमन न कर पाये उसके लिये जनपद के प्रवेश मार्गों पर सभी वाहनों को भली-भाँति चेक किया जा रहा है।
  3. संदिग्ध वस्तु,वाहन,व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।
  4. रात्रि में गश्त ड्यूटी द्वारा संदिग्धों की तलाशी व पूछताछ की जा रही है।
  5. महिलाओं पर छींटाकशी करने वाले,मनचलों/अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
  6. जनपद में कही कोई आपराधिक तत्व निवासरत तो नही है, उसके लिए बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है।
    7.सत्यापन जांचे जा रहे है,बिना सत्यापन रहने और किरायेदार रखने वालों पर कार्यवाही की जा रही है।
  7. सीसीटीवी कैमरों से मनचलों/अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
  8. वर्तमान में चल रहे मेलों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये है।
  9. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *