Almora कवयित्री प्रेमा गड़कोटी के काव्य संग्रह ‘इजा और चौमास’ का विमोचन

कवयित्री प्रेमा गड़कोटी के काव्य संग्रह ‘इजा और चौमास’ का विमोचन और काव्य गोष्ठी का आयोजन होगा। दिनांक 23 अगस्त,2026 को अपराह्न 02 बजे श्री लक्ष्मी भण्डार, हुक्का क्लब, अल्मोड़ा में कवयित्री और शिक्षिका श्रीमती प्रेमा गड़कोटी के काव्य संग्रह ‘इजा और चौमास’ का विमोचन तथा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रो० देव सिंह पोखरिया (पूर्व आचार्य, हिन्दी विभाग, एस.एस.जीना परिसर, अल्मोड़ा) और कार्यक्रम अध्यक्ष त्रिभुवन गिरि ‘महाराज’ (वरि० साहित्यकार, अल्मोड़ा) होंगे। इस कार्यक्रम का संचालन वरि० साहित्यकार श्री नीरज पंत करेंगे। इस साहित्यिक आयोजन में साहित्यकार भागीदारी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *