नगर इकाई के चुनाव की तैयारी पूर्ण, पूर्व व्यापार मंडल महासचिव मनोज सिंह पवार बने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल चुनाव समिती के मुख्य मीडिया प्रभारी

Manoj pawar

देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल अल्मोड़ा की नगर इकाई के चुनाव प्रकिया आरम्भ हो रही हैं। कल प्रातः 11 बजे से माँ नन्दादेवी मन्दिर के गीता भवन में  नामांकन प्रकिया आरम्भ होगी।

विभिन्न लोगों को सौंपी गई जिम्मेदारी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी त्रिलोचन जोशी ने यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नगर इकाई के चुनाव के लिए विभिन्न समितियों का गठन करके विभिन्न लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

जानें किसे मिली कौनसी जिम्मेदारी

नामांकन प्रक्रिया समिति में सह निर्वाचन अधिकारी यूसूफ तिवारी एंव विनीत बिष्ट के साथ वरिष्ठ व्यापारी दीप लाल साह, हरेन्द्र वर्मा, मनोज वर्मा, दिनेश मठपाल, सलमान अंसारी आदि को जिम्मेदारी दी गयी है। पूर्व  व्यापार मण्डल महासचिव मनोज सिंह पवार को देवभूमि व्यापार मण्डल के नगर इकाई के चुनाव के लिए मुख्य मीडिया प्रभारी पद पर मनोनीत किया गया हैं।समाजसेवी मनोज सनवाल एंव समाजसेवी राजेन्द्र सिंह बिष्ट को संयुक्तरूप से चुनाव का सह पर्यवेक्षक बनाया गया है। 

शांति पूर्ण निष्पक्ष एंव पारदर्शी होगा चुनाव

त्रिलोचन जोशी ने कहा कि देवभूमि नगर उद्योग व्यापार मण्डल की चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एंव पारदर्शी और बेहद सादगी पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए पूरी चुनाव संचालन समिति जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *