Almora सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट बनाये
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट बनाये गए हैं। लोकभवन से निर्गत आदेश में भौतिक विज्ञान के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. बिष्ट को यह जिम्मेदारी दी गयी है।
भौतिक विज्ञान के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट सोबन सिंह जीना परिसर के निदेशक के रूप में दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। इससे पूर्व वे एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रॉक्टर, पुस्तकालय सदस्य, फ्लाइंग स्क्वाड के सदस्य, टीम मैनेजर, बी.एड. प्रवेश और मुख्य परीक्षा में पर्यवेक्षक, प्रशिक्षक, सिस्को स्थानीय अकादमी, पुस्तकालय प्रभारी, छात्र कल्याण के सहायक डीन, एएस परीक्षा, रैगिंग विरोधी समिति के सदस्य, यूसीसीसी में कोर समन्वयक (भौतिकी), सहायक नियंत्रक (केंद्रीय मूल्यांकन), जिला समन्वयक (अल्मोड़ा) यू-कॉस्ट, स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए प्रवेश समिति के संयोजक आदि के रूप में प्रशासनिक दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं।
प्रो. बिष्ट का शोध का क्षेत्र न्यूक्लिअर एरिया, हाई एनर्जी पार्टिकल फिजिक्स, क्वांटम फील्ड थ्योरी, मैथेमेटिकल फिजिक्स एंड क्लाइमेट चेंज है।
वे 27 वर्षों का शिक्षण अनुभव रखते हैं और उनके शोध निर्देशन ने 17 शोधार्थियों ने पीएचडी पूर्ण की है। उनके राष्ट्रीय/अंतराष्ट्रीय शोध जर्नल्स में 150 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हैं। वे चीन, इंग्लैंड आदि देशों में सम्मान प्राप्त कर चुके हैं और विभिन्न प्रकाशनों के सदस्य हैं। उन्होंने इटली, हनोई, स्पेन,सिंगापुर में शैक्षिक भ्रमण किया है। प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

सोबन सिंह जीना परिसर,अल्मोड़ा में कुलपति प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट का भव्य स्वागत
कुलपति बनने के बाद पहली बार उनका सोबन सिंह जीना परिसर में आगमन हुआ। उनके आगमन पर परिसर के प्राध्यापकों ने स्वागत किया। इस दौरान प्रो जगत सिंह बिष्ट (पूर्व कुलपति),
प्रो संजीव आर्या (DSW), डॉ धनी आर्या (कुलानुशासक), प्रो एच सी जोशी (संकायाध्यक्ष, कला) सहित विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण, कर्मचारीगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कुलपति प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट का भौतिक विज्ञान में स्वागत
भौतिक विज्ञान विभाग में प्रो बिष्ट का अभिनंदन किया गया। विभाग के डॉ प्रतिभा फुलोरिया, डॉ गौरव कर्नाटक, डॉ बी सी एस चौहान, डॉ तिलक जोशी, डॉ पवन जोशी, जयवीर सिंह नेगी, भीम सिंह, हीरा सिंह, दान सिंह, धीरेंद्र रायल, प्रो रुबीना अमान, डॉ राजेन्द्र जोशी, डॉ सबीहा नाज, डॉ प्रियंका आदि उपस्थित हुए।
