Almora साबासे कम्युनिटी का डोलीडाना मंदिर मार्ग में जागरूकता सफाई अभियान
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर स्वतंत्रता माह दिनांक 24/08/2025 को पर्यावरण संरक्षण और हमारे देश में बढ़ती अस्वच्छता को रोकने के लिए साबासे कम्युनिटी द्वारा जागरूकता सफाई अभियान अल्मोड़ा डोलीडाना मंदिर मार्ग में चलाया गया। जिसमें अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) के बच्चों द्वारा बढ़ —चढ़ के भागीदारी निभाई गई। इस अभियान का उद्देश्य लगातार फैलाए जा रहे कूड़े कचरे को रोकने और इस बढ़ती समस्या को अल्मोड़ा की जनता एवं प्रशासन के संज्ञान में लाना है,और मनुष्य होने के नाते हमारी प्रकृति के लिए जो हमारी नैतिक जिम्मेदारियां है उन्हें बढ़ावा देना है।
आज इस ड्राइव में :– शिवम्,मानस,गौरव,नैतिक,लक्षित,दीपक,अमन,चिराग,गौरव, कनिष्क, यश,गौतम,सुंदर, शहबाज़, मयंक, प्राची, भूमिति, जतिन, अंकित, रक्षित,आदी शामिल थे।
- Daily Horoscope: 12 अप्रैल 2026 राशिफल

- दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल का जोरदार स्वागत,मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे गृह जनपद

- जनपद में भारत की जनगणना-2027 की शुरुआत, स्वयं पंजीकरण कर स्व-गणना को दिया जा रहा बढ़ावा

- देवभूमि उद्यमिता योजना के तृतीय चक्र के अंतर्गत एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

- “ऑपरेशन प्रहार” का असर: SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी का कालाबाजारी पर प्रहार, अवैध LPG गैस रिफिलिंग गैंग ध्वस्त

