Uttarakhand प्रशासनिक अधिकारी शैक्षणिक दस्तावेज फर्जी, केस दर्ज
देहरादून। राजधानी देहरादून में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। सिंचाई विभाग उत्तराखंड में तैनात प्रशासनिक अधिकारी शैक्षणिक दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। विभाग की ओर से इस मामले में कैंट कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक अंशुल गोयल, निवासी नींबूवाला गढ़ी कैंट वर्तमान में उत्तराखंड जल संसाधन प्रबंधन और नियामक आयोग, यमुना कॉलोनी देहरादून में कार्यरत थीं। उनकी नियुक्ति वर्ष 2009 में मृतक आश्रित कोटे के तहत कनिष्ठ सहायक के रूप में हुई थी। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब विनीत अग्रवाल नामक व्यक्ति ने उनके दस्तावेजों की सत्यता पर सवाल उठाते हुए शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के बाद विभाग ने एक जांच समिति गठित की। समिति ने उनके शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की राजकीय इंटर कॉलेज पटेलनगर और उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर से जांच कराई। जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि जिस वर्ष (2001) में अंशुल गोयल ने पढ़ाई का दावा किया, उस वर्ष उनके नाम की कोई भी छात्रा संस्थान में पंजीकृत ही नहीं थी।करीब 16 साल तक फर्जी दस्तावेजों के दम पर अफसर बनी रहीं अंशुल गोयल का यह राज़ अब खुल चुका है। विभाग ने मामला दर्ज कर पुलिस को आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंप दी है।
- Haldwani सोशल मीडिया पर दोस्ती और उसके बाद ब्लैकमेलिंग का एक बेहद चौंकाने वाला मामला

- गजेन्द्र जोशी UKPSC के नए अध्यक्ष नियुक्त

- उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं के फॉर्म में त्रुटियां, भेजा जाएगा नोटिस

- ध्यान दें: क्वारब बाईपास मार्ग पर 15 से 18 जुलाई तक यातायात व्यवस्था में बदलाव

- क्वारब बाईपास मार्ग पर भारी एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ साथ जोखिमग्रस्त विद्युत पोल को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश

