अल्मोड़ा: मनमाने व तानाशाही रवैये पर व्यापार मण्डल ने जताया विरोध, नये व्यापार मंडल के गठन की दी चेतावनी

अल्मोड़ा: नगर के व्यापारियों की बैठक आज श्री नन्दादेवी मंदिर परिसर में आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मती से प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ‌द्वारा मनमाने व तानाशाही से  लिये गये निर्णय का कुछ व्यापारियों को व्यापार मण्डल से अलग किये जाने का विरोध किया गया।

एकजुट होकर मतदान करते आए हैं व्यापारी

व्यापारियों द्वारा अवगत कराया गया कि जब से व्यापार मंडल के चुनाव हुए हैं तब से सभी से सभी व्यापारियों को व्यापार मंडल से जोड़ा गया है तथा सभी व्यापारी एकजुट होकर मतदान भी करते आये है तथा चुनाव भी लड़ते आये है।

क्या इससे पहली नहीं थी यह नियमावली

जिला व्यापार मण्डल का यह कहना है कि नियमवाली में इस प्रकार के व्यापारियों को व्यापारी नहीं माना गया है इसलिए नियमावली के अनुसार व्यापार मंडल से बाहर किया गया। अगर ऐसा है तो उन्हीं में से दो व्यापारियों को कैसे जिला व्यापार मण्डल में दायित्व दिया गया। एक तरफ इस प्रकार का व्यापार करने वाले लोगों को व्यापारी नहीं माना गया तो किस आधार पर जिला व्यापार मण्डल में दायित्व दिया गया। क्या यह नियमावली इससे पहले नहीं थी।

जिला व्यापार मण्डल जोड़ने का नहीं तोड़ने का काम कर रही

इससे ऐसा प्रतीत होता है कि जिला व्यापार मण्डल व्यापारियों को जोड़ने का नहीं तोड़ने का काम कर रही है। ऐसा लगता है जिला व्यापार मण्डल अल्मोड़ा के व्यापार मण्डल को गर्त की ओर ले जाने का काम कर रहा है।

सभी व्यापारियों को व्यापार मण्डल में किया जाए शामिल

व्यापारियों द्वारा निर्णय लिया गया कि यदि जिला व्यापार मंडल द्वारा सभी व्यापारियों को व्यापार मण्डल में शामिल कर सदस्य नहीं बनाया गया तो जल्द ही नये व्यापार मंडल का गठन कराया जायेगा तथा सदस्यता अभियान चलाकर नये व्यापार मण्डल के चुनाव कराए जायेगें।

प्रदेश कार्यकारिणी से शीघ्र हस्तक्षेप का अनुरोध

सभी व्यापारियों द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी से अनुरोध किया गया कि वह इस संबध में शीघ्र हस्तक्षेप कर उचित निर्देश जारी करें। इस सम्बन्ध में शीघ्र एक बड़ी बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपस्थितजन

बैठक में अजित सिंह कार्की, राजेन्द्र तिवारी (निवर्तमान सभासद), मनोज सिंह पवार (पूर्व महासचिव नगर व्यापार मंडल), युसुफ तिवारी (महामंत्री देवभूमि व्यापार मण्डल) परवेज सिद्धकी (संगठन मंत्री वर्तमान जिला व्यापार मंडल), मनोज वर्मा (जिलाध्यक्ष देवभू‌मि व्यापार मंडल),  अभय साह (पूर्व संयुक्त महामंत्री जिला व्यापार मंडल) संजय साह ‘रिक्खू’ (पूर्व अध्यक्ष नगर व्यापार मण्डल) दिनेश गोय‌ल (पूर्व नगर अध्यक्ष व्यापार मण्डल एवं वर्तमान संरक्षक जिला व्यापार मंडल)  मनोज बिष्ट, हिमांशु कांडपाल (पूर्व उपसचिव नगर व्यापार मंडल), सुरेश सांगा, मनीष मल्होत्रा, अख्तर हुसैन, अर्जुन सिंह चीमा, नारायण सिंह, विपिन तिवारी, पंकज कपिल, अनिल साह, बिशन सिंह बिष्ट, अनुप साह,  पूर्व सचिव व्यापार मण्डल केसर खन्नी, लावण्य पंत (टीटू),  आशुतोष पवार, शिवराज मेहर के साथ भारी संख्या में व्यापारी उपास्थित रहें। बैठक की अध्यक्षता दिनेश गोयल तथा संचालन संजय साह ‘रिक्खू’ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *