गुलदार दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने की अपील, क्षेत्रवासियों को किया जागरूक

गुलदार दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने की अपील, क्षेत्रवासियों को किया जागरूक

चौघानपाटा, तल्ला जोशी खोला व आसपास के क्षेत्रों में गुलदार की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग की ओर से रात्रि गश्त की गई। साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से क्षेत्रवासियों को मानव-वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। 

की ये अपील 

लोगों से घर, रास्तों और आंगन में पर्याप्त रोशनी रखने, झाड़ियां, ऊंची घास व खंडहर साफ रखने, बच्चों को रात के समय अकेले बाहर न भेजने की अपील की। साथ ही गुलदार दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *