अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा धार्मिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित नौ दिवसीय “श्री शिव महापुराण कथा” का समापन

अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा धार्मिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित नौ दिवसीय “श्री शिव महापुराण कथा” का समापन

अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा धार्मिक प्रकोष्ठ, लखनऊ द्वारा 25 अक्टूबर से ज्ञान सरोवर विद्यालय, वृंदावन योजना, कालिन्दी पार्क के पास आयोजित नौ दिवसीय “श्री शिव महापुराण कथा” का समापन हो गया। कथा वाचक व्यास पंडित मुकेश शुक्ला जी द्वारा पूरे विधि-विधान से विशाल भंडारे के साथ इसका समापन हुआ।

ब्राह्मणों द्वारा सवा लाख का “मृत्युंजय जाप” भी चलता रहा

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवान सिंह रावत ने बताया कि “श्री शिव महापुराण कथा” के साथ पूरे नौ दिनों तक विश्व के कल्याण और शांति के लिए पांच ब्राह्मणों द्वारा सवा लाख का “मृत्युंजय जाप” भी चलता रहा। और अंतिम दिन कथा समाप्ति के बाद “रुद्राभिषेक” और हवन के साथ विशाल भंडारे के साथ इसका समापन किया गया।

अध्यक्ष भवान सिंह रावत ने “श्री शिव महापुराण कथा” के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों, मीडिया कर्मियों, पत्रकारों, लखनऊ नगर निगम एवं सभी सहयोगियों को आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

शिव भक्तों के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मुख्य रूप से भवान सिंह रावत, आर पी जुयाल, अशोक असवाल, पूरन सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह बिष्ट, महावीर खन्तवाल, किशन सिंह बिष्ट, केशव बिटालू, राजेन्द्र रावत, हेमंत गडिया, डी डी नरियाल, विनय रावत, रवींद्र बिष्ट, जगदीश बुटोला, विनय मिश्रा, बी एस डोलिया, दिलीप सिंह, विनोद खन्तवाल, अधिराज सिंह कठैत, सतीश मिश्रा, हर्षपति जुयाल, शिव कुमार मिश्रा, नारायण दत्त जोशी, जगदीश बिष्ट, महेन्द्र सिंह राणा सहित आदि कई शिव भक्तों के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *