Daily horoscope: 11 मई 2024 राशिफल

मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल):
आज का दिन दान-पुण्य के कार्यों में व्यतीत हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता दूर होगी। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।

वृषभ (20 अप्रैल – 20 मई):
दिन सुखद रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ओवर कॉन्फिडेंस से बचना चाहिए। परिवार का सहयोग मिलेगा। निर्णय लेते समय सोच-समझकर कदम उठाएं।

मिथुन (21 मई – 20 जून):
व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। खोई हुई कोई प्रिय वस्तु मिल सकती है। भगवान की भक्ति में मन लगेगा। संतान के करियर को लेकर जीवनसाथी से चर्चा करें।

कर्क (21 जून – 22 जुलाई):
आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल है। उच्च शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। परिवार में अनबन समाप्त हो सकती है। नए मेहमान के आगमन के संकेत हैं।

सिंह (23 जुलाई – 22 अगस्त):
मन की इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। व्यापार में लाभ संभव है। पारिवारिक समस्याओं पर वरिष्ठों से सलाह लें।

कन्या (23 अगस्त – 22 सितंबर):
धन की स्थिति में सुधार होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। धार्मिक गतिविधियों में भाग लें।

तुला (23 सितंबर – 22 अक्टूबर):
कामों में भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। परिवार की जरूरतों पर ध्यान दें।

वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर):
रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। किसी से विवाद होने की संभावना है, सावधानी बरतें। सेहत का ध्यान रखें। परिवार की सलाह से निर्णय लें।

धनु (22 नवंबर – 21 दिसंबर):
हर कार्य में सावधानी बरतें। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। काम को समय दें और वाणी पर नियंत्रण रखें।

मकर (22 दिसंबर – 19 जनवरी):
कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यवहार की सराहना होगी। धन लाभ के प्रयास सफल होंगे।

कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी):
आय बढ़ाने के प्रयास करें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। मेहनत से लाभ मिलेगा।

मीन (19 फरवरी – 20 मार्च):
हर कार्य सोच-समझकर करें। कठोर वाणी से बचें, छवि बिगड़ सकती है। धन के मामलों में सफलता मिलेगी। मित्रों की मदद से कार्य बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *