Daily horoscope : 8 अगस्त 2025 राशिफल

Daily horoscope : 8 अगस्त 2025 राशिफल

मेष राशि

मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में बार-बार हो रहे नुकसान से चिंतित रहेंगे। विवाद से हानि संभव है। जोखिम और जमानत के कार्य टालें। भय व चिंता सताएंगे। शत्रु शांत रहेंगे।

वृषभ राशि

नए लोगों से संपर्क आगे बढ़ने में मददगार साबित होगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। घर और परिवार की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा सफल होगी।

मिथुन राशि

परिवार के लोगों की नासमझी के कारण क्रोध आएगा। राजनीति में नाम कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। नेत्र पीड़ा संभव है। फालतू खर्च और परिश्रम अधिक होगा।

कर्क राशि

मन में प्रसन्नता रहेगी। समय पर कार्य पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टी और पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नए वस्त्र प्राप्त हो सकते हैं। मेहनत का फल न मिलने से क्रोध और दुख होगा। कलह और हानि संभव है। चिंताजनक समाचार मिल सकते हैं। दूसरों के निजी झंझटों में न पड़ें।

कन्या राशि

जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। संतों का सान्निध्य मिलेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। धन प्राप्ति आसान होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला राशि

कार्य की अधिकता रहेगी। संतान की उन्नति से खुशी मिलेगी। राजकीय कोप का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार मिलेंगे और लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। धर्म से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी। विवेक से कार्य करें, सफलता मिलेगी।

धनु राशि

परिवार में किसी समारोह की रूपरेखा बनेगी। बड़े खर्च सामने आएंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। चिंता, भय और तनाव का माहौल रहेगा। पिता के साथ मतभेद संभव हैं।

मकर राशि

व्यवसायिक बकाया वसूली होगी। अस्वस्थता रहेगी। संतान के विवाह की चिंता बढ़ सकती है। यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में टकराव संभव है।

कुंभ राशि

व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी जो लाभकारी होंगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। शत्रु आपके कार्यों में अवरोध पैदा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में भय और कष्ट का माहौल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।

मीन राशि

धार्मिक आस्था बढ़ेगी। भवन निर्माण में आ रही प्रशासनिक बाधाएं दूर होंगी। निवेश और नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। बड़े निवेश में जोखिम न लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *